शाहरुख खान: दिल्ली का लड़का जो बना 'किंग ऑफ बॉलीवुड'

शाहरुख खान को आज पूरी दुनिया जानती है। वो सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुके है, उन्हें लोग इंडिया में ही नहीं बल्कि बाहर की कंट्री में भी उनके चाहने वालों की कमी नही है,प्यार से लोग उन्हें'बॉलीवुड का बादशाह', 'किंग खान' और 'रोमांस किंग' कई नामों से बुलाते है,लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। आइए जानते हैं उनके जीवन की कुछ खास बातें।

शाहरुख खान: दिल्ली का लड़का जो बना 'किंग ऑफ बॉलीवुड'
शाहरुख खान: दिल्ली का लड़का जो बना 'किंग ऑफ बॉलीवुड'


बचपन और पढ़ाई

शाहरुख का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता मीर ताज मोहम्मद खान पेशावर पाकिस्तान से थे,और एक स्वतंत्रता सेनानी थे। उनकी मां का नाम लतीफ फातिमा था। शाहरुख की एक बहन भी हैं - शहनाज़ लाला रुख।

उन्होंने दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से पढ़ाई की, जहाँ वे पढ़ाई के साथ-साथ ड्रामा में भी आगे रहते थे। इसके बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई शुरू की। लेकिन एक्टिंग का जुनून इतना गहरा था कि उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी।


टेलीविजन से फिल्मी दुनिया तक

शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में टीवी सीरियल 'फौजी' से की थी, जिसमें उन्होंने एक फौजी अभिमन्यु राय का किरदार निभाया था। इसके बाद 'सर्कस', 'दिल दरिया', और 'उम्मीद' जैसे टीवी शोज़ में काम किया। टेलीविजन मे उन्हें उनती पहचान नहीं मिली, उसके बाद 1992 उन्हें मौका मिला फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखने का फिल्म हिट रही और शाहरुख को बेस्ट डेब्यू फिल्म पुरस्कार भी मिला।


स्टारडम का सफर

फिल्मों में आने के बाद उन्हें एक रोमांटिक हीरो के तौर पर देखा जाने लगा लेकिन शाहरुख खान ने बाज़ीगर और डर जैसी फिल्मों में साबित कर दिया कि वो हर रोल को बहुत ही अच्छे से निभा सकते हैं 

फिर आए वो रोल जो हमेशा लोगों के दिलों में याद रहेंगे  — दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ,कुछ कुछ होता है, मोहब्बतें, देवदास, स्वदेश, चक दे इंडिया, माई नेम इज़ खान, और हाल ही में पठान जैसी सुपरहिट फिल्में  और DDLJ तो मुंबई  में 20 साल से ज़्यादा समय तक लगातार चलती रही, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है,

साथ ही 2023 में आई उनकी पठान और जवान फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और साबित कर दिया कि किंग ऑफ बॉलीवुड एक ही हैं।

अवॉर्ड्स और सम्मान

शाहरुख खान को अब तक 14 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।भारत सरकार ने उन्हें 'पद्मश्री' से भी सम्मानित किया है। इसके अलावा उन्हें फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान लीजन ऑफ ऑनर से भी नवाजा गया है। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में फैली हुई है  खासकर मिडल ईस्ट, जर्मनी, यूके और अमेरिका में ।


पर्सनल लाइफ

शाहरुख ने अपनी बचपन की दोस्त गौरी छिब्बर से शादी की है,दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं थी। उनके तीन बच्चे हैं — आर्यन, सुहाना और अबराम। शाहरुख अपनी फैमिली को बहुत प्यार करते है, और हमेशा प्राथमिकता देते हैं और वह एक काबिल पति और पिता भी हैं।


कितनी संपत्ति है?

आज शाहरुख खान सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुके है,उनकी प्रोडक्शन कंपनी जिसका नाम Red Chillies Entertainment हैं,साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स (IPL टीम), और कई ब्रांड्स के साथ उनकी हिस्सेदारी है, साथ ही उनके विदेश में कई घर भी है,इन सबसे उनके पास 7300 करोड़ की संपत्ति है, जो उन्हें दुनिया का सबसे अमीर अभिनेता की सूची में शामिल करती है।



अंत में

शाहरुख खान की ये कहानी एक आम लड़के की है जो अपने सपनो का पीछा करते करते मुंबई पहुंचा और उन्हें हकीकत बना दिया। उनका संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास हर उस इंसान के लिए प्रेरणा है जो कुछ बड़ा करना चाहता है।


Mr.Dixit

नमस्ते! मेरा नाम सुमित है, मैं एक कंटेंट राइटर हूं,और मैं बॉलीवुड की दुनिया से जुड़ी लेटेस्ट और दिलचस्प खबरें आप तक पहुंचाता हूं। फिल्मों, सितारों और मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट को मैं अपने अंदाज़ में आपके सामने लाने की कोशिश करता हूं। अगर आपको अपने ब्लॉग या वेबसाइट के लिए SEO फ्रेंडली और यूनिक आर्टिकल्स की ज़रूरत हो, तो आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मैं आपके लिए आपके टॉपिक के अनुसार प्रोफेशनल कंटेंट तैयार कर सकता हूं। E-mail: panditsumit654@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने