सलमान खान, बॉलीवुड के भाई जान कहे जाने वाले सलमान खान आज तक सिंगल है। कौन थी उनकी पहली गर्लफ्रेंड चलिए जानते हैं। उनकी पहली गर्लफ्रेंड के बारे में..
![]() |
सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड कौन थी। Salman Khan Frist Girlfriend |
58 साल से ज्यादा के हो चुके सलमान खान के जीवन में बहुत लड़कियां आई और गई, लेकिन वह अभी तक सिंगल है। उनका नाम बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी हीरोइंस के साथ जुड़ा रहा। पर उनका रिश्ता किसी के साथ ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिका
सलमान की पहली गर्लफ्रेंड कौन थी? एक पुरानी मैगजीन की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें अरबाज खान शाहीन जाफरी का नाम लेते हैं। शाहीन जाफरी कियारा आडवाणी की सौतेली मौसी है।सलमान और शहीन कॉलेज में मिले थे। दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे। 3 साल के रिश्ते के बाद दोनों में दूरियां आ गई। जब उनके लाइफ में एंट्री मारी संगीता बिजलानी ने।
संगीता बिजलानी से मुलाकात:-साल 1988 में सलमान खान की मुलाकात संगीता बिजलानी से हुई थी। जब उन्होंने अपना कदम बॉलीवुड और मॉडलिंग की दुनिया में रखा। दोनों की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। दोनों की बढ़ती मुलाकातों ने उनकी नजदीकियां और बढ़ा दी। शाहीन को इसके बारे में पता लगा,इसके बाद वह कुछ समय के लिए लंदन चली गई। और जब वापस आयी तो उनका रिश्ता पूरी तरह खत्म हो चुका था। इसके बाद सलमान ने शाहीन को संगीता और उनके रिश्ते के बारे में सब कुछ बता दिया।
संगीता और सलमान अलग क्यों हुए? संगीता बिजलानी और सलमान खान का रिश्ता करीब 10 साल चला। बाद शादी तक पहुंच रही थी, उससे पहले दोनों अलग हो गए। उनके अलग होने की वजह पर संगीता ने बताया,सलमान खान उनपर कंट्रोल करने लगे थे।उन्हें छोटे कपड़े पहनने से मना करते थे।
कौन-कौन थी उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड:-संगीता बिजलानी, शाहीन जाफरी, ऐश्वर्या राय कैटरीना कैफ लूलिया वंतूर, फारिया आलम, सोमी अली, महक चहल रही है।इतने रिश्तो में आने के बाद भी भाईजान आज तक सिंगल हैं।उनका रिश्ता किसी के साथ भी सफल नहीं हुआ।