Top 5 Bollywood स्टार्स के शाही घर – कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, लोकेशन है किसी जन्नत से कम नहीं!

Mr.Dixit
0

बॉलीवुड के सितारे अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी ग्लैमर और रॉयल लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते है। मुंबई जैसे शहर में जहां 1BHK लेना भी बहुत बड़ी बात हैं, वहां इन स्टार्ट के घर किसी महल से कम नहीं है। चलिए जानते है टॉप 5 बॉलीवुड सितारों के बारे में जिनके पास हैं मुंबई में सबसे महंगे घर!





🏠 1. Shah Rukh Khan
Credit: instagram 


शाहरुख खान The king of bollywood का बंगला जिसका नाम मन्नत है, 6 मंजिलों वाला यह आलीशान उनका घर किसी जन्नत से कम नहीं है। शाहरुख ने 2001 में इसे मात्र 13 करोड़ में खरीदा था और आज इसकी कीमत ₹200 करोड़ है। घर को डिजाइन उनकी पत्नी गौरी खान ने किया है!


उनका यह घर बांद्रा मुंबई में है,घर के अंदर प्राइवेट थिएटर, लाइब्रेरी, जिम, सी-फेसिंग व्यू और विंटेज इंटीरियर से सजा हुआ है।हजारों फैन्स रोज़ "मन्नत" के बाहर अपनी एक तस्वीरें खिंचवाने को बेताब रहते हैं। उनका घर एक आइकॉनिक लैंडमार्क बन चुका है!


🏠 2. Amitabh Bachchan
Credit: instagram 

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का बंगला भी उतना ही लोकप्रिय है जितना कि वह खुद। 10,000 स्क्वायर फीट में फैला में फैला उनका ये बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है।  बंगले का नाम "जलसा" है जिसकी कीमत आज ₹100 करोड़ है उन्हें फिल्म डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने उपहार में दिया था। 


सारी सुख सुविधाओं लैस उनके इस बंगले का इंटीरियर क्लासिक और ट्रडिशनल है, जिसमें पुरानी और कलात्मक चीज़ों का संग्रह है। अमिताभ बच्चन के पास जलसा के अलावा "प्रतीक्षा", "जनक" और "वात्सल्य" जैसे और भी बंगले बड़े बंगले हैं!


🏠 3. Akshay Kumar
Credit: instagram 


अक्षय कुमार को शांति और प्रकृति से जुड़ा रहना पसंद है इसलिए उन्होंने बीच के पास ही बंगला ले रखा है। मुंबई के जुहू में स्थित उनका "प्राइम बीच"बंगला बिल्कुल समुद्र के सामने है इस बंगले को वास्तु शास्त्र के हिसाब से डिजाइन किया गया है। उनके इस बंगले की कीमत ₹80 करोड़ है।


उनके इस बंगले में जिम ,योग जोन , वुडन फिनिशिंग में साथ एक बड़ा गार्डन है,ट्विंकल खन्ना ने भी घर में कुछ हिस्से को डिजाइन किया है।इसके अलावा भी अक्षय के पास कनाडा,गोवा में भी घर हैं!


🏠 4. Ranveer Singh


रणवीर और दीपिका का "ट्रिप्लेक्स अपार्टमेंट"मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में स्थित है। 11,266 स्क्वायर फीट में फैला यह सुपर लग्जरी हाउस की कीमत ₹100 करोड़ है। और इसमें तीन फ्लोर है।


इस बंगले में जिम, स्विमपूल ,Panoramic Sea View और एंटरटेनमेंट के लिए थिएटर भी मौजूद है। घर का पूरा डिजाइन मॉडर्न डिज़ाइन में सजाया गया है। इसके अलावा उनके पास अलीगढ़ में भी एक बंगला है जो इन्होंने 2021 में खरीदा था।


🏠 5. John Abraham
Credit: instagram 

जॉन अब्राहम का घर मुंबई के बांद्रा में स्थित है, घर का नाम "Villa in the Sky" है। यह एक Sea-Facing Duplex अपार्टमेंट है। इसकी कीमत ₹60 करोड़ है।

उनका यह घर फुल ग्लास वॉल्स लाइटिंग और वेंटिलेशन का ध्यान रखते हुए डिजाइन किया गया है। घर में जिम, स्विमपूल, थिएटर और एक बड़ी बालकनी भी है। जहां से वह शहर का सुंदर नजारा देखते है यह घर उनके भाई Alan Abraham ने डिजाइन किया है।

💬आपको किसका घर पसंद है नीचे comment में बताओ👇

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Copyright (c) 2025 LatestBollywoodAdda All Rights Reserved

To Top