बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर उनके पूर्व पति संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर दावा कर रही हैं? आइए जानते हैं पूरा मामला
![]() |
करिश्मा कपूर |
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इन दिनों चर्चा में है,चर्चा की वजह है उसके पूर्व पति संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति। हाल ही में करिश्मा को दिल्ली एयरपोर्ट पर उसके दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ देखा गया है,जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा कि वह प्रोपर्टी में अपना हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आई है।
संजय कपूर की मौत
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की 12 जून को इंग्लैंड में पोलो मैच खेलते हुए उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई जिससे उनकी सांस रुक गई और फिर कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। संजय, भारत की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Sona Comstar के चेयरमैन थे।
संपत्ति विवाद में उछला करिश्मा कपूर का नाम
संजय की मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया और खबरे आ रही है कि करिश्मा भी उनकी संपत्ति में हिस्सा मांग है। लेकर नवभारत टाइम की रिपोर्ट टीम ने जब पता किया तो ये दावा झूठ निकला करिश्मा संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं चाहती है। वह बस अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। वह चाहती है उनके बच्चे सिक्योर रहे।
बच्चों को मिलेगा कानूनी हक?
करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी। जिससे उन्हें दो बच्चे हुए समायरा और कियान,ये दोनों संजय के कानूनी वारिस हैं। और उनकी संपत्ति पर पूरा हक बनता है। करिश्मा सिर्फ बच्चों की लीगल गार्जियन हैं, उनका खुद का कोई हिस्सा नहीं हैं।
कौन कर रहा है संपत्ति पर कंट्रोल?
संजय कपूर की मौजूदा पत्नी Priya Sachdev को उनकी कंपनी के बोर्ड में नए डायरेक्टर के रूप में शामिल कर लिया गया है। इससे उनका संपति पर कंट्रोल और मजबूत हो गया है। इसका विरोध संजय की मां और उनके कुछ परिवार के लोगों ने किया है।
मां रानी कपूर ने उठाए सवाल
संजय की मां ने आरोप लगाए है, कि कुछ लोग उनकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं, साथ ही उन्होंने कुछ दस्तावेजो पर जबरदस्ती साइन कराए जाने की बात कही है। उन्होंने किसी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया है। उन्हें अपने बेटे की मौत पर शक जाहिर भी किया है।
ये भी पढ़ें:-शेफाली जरीवाला की 42 की उम्र में मौत: क्या फिट लोग भी हार्ट अटैक से नहीं बच सकते?